Ghar banane ke upay घर बनाने के उपाय

ghar banane ke upay

Ghar Banane Ke Upay in Hindi

हर व्यक्ति का यह सपना होता है कि एक दिन उसका भी खुद का एक घर हो। जिसमें वो शांति से रह सके और हर महीने दिये जाने वाले किराए का भी झंझट न हो और न ही बार-बार घर बदलने की परेशानी झेलनी पड़े। लेकिन खुद का घर खरीद पाना या बनवा पाना उतना आसान काम नहीं है। इसमें कई प्रकार की बाधाएँ आ जाती है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है, जिनकी मदद से आप अपना खुद का घर बनवा सकते है।

Ghar banane ke upay  घर बनाने के उपाय

  • इस सरल से उपाय को आप 21 दिन तक लगातार करें। प्रतिदिन स्नान के बाद एक लाल रंग का फूल गणेशजी को अर्पित करते हुए, उनसे अपनी इच्छा पूर्ति के लिए प्रार्थना करें। गणेशजी की कृपा से आप जल्द अपना खुद का घर खरीद पाएंगे।

 

  • इस उपाय को आप शुक्ल पक्ष के शुक्रवार या नवरात्र के किसी भी दिन कर सकते है। करना यह है कि इस दिन आप एक लाल रंग के कपड़े में 6 चुटकी कुमकुम रख दें। साथ ही उसमें 6 लौंग, 9 बिंदी, 6 कौडियां और 9 मुट्ठी मिट्टी भी रख दें। इन सबको उसी कपड़े में बांधकर कही नदी में प्रवाहित कर आए। प्रवाहित करते समय मन ही मन अपनी प्रार्थना दोहराए। मां दुर्गा की कृपा से आपको खुद के घर की प्राप्त होगी।

 

  • हनुमान जी को मिटटी के एक बर्तन में बूंदी का भोग लगा दें। फिर इसे गरीबों को दान कर दें। आपकी प्रोपर्टी से जुड़ी समस्या हल हो जाएगी।

 

  • अगर आप मंगलवार के दिन हनुमान जी को वो ध्वजा चढ़ाते है, जिसमें राम लिखी हो। साथ ही सुबह-शाम हनुमान चालीसा का पाठ करते है, तो इससे भी आपको काफी मदद मिलेगी।

 

  • मंगलवार के दिन ही इस उपाय को करें कि लाल मसूर की दाल को दान कर आए।

 

  • मंगलवार के दिन से जुड़ा एक यह उपाय भी आप कर सकते है। जो बेहद सरल है। आपको बस सफेद गाय और उसके बछड़े को लाल मसूर की दाल और गुड खिलाना होगा।

 

  • आप मिट्टी की एक हांडी लेकर उसमें दूध, दही, घी, शक्‍कर, मिश्री, कपूर और शहद डाल दें। अब इस हांडी के आगे दुर्गा नवार्ण मंत्र का जाप करें। फिर उसी दिन इस हांडी को कही नदी या तालाब के पास जमीन में गाड़ आए।

 

  • आप जिस जमीन को पाने की चाहत रखते हो, तो शाम के वक़्त उस जमीन की पूजा करके वहाँ एक हाथ लम्बा और एक हाथ चौड़ा गड्ढा खोद दें। फिर उसमे पानी भर दें। इस तरह वो भूमि आपके खरीदने के लिए उपयुक्त हो जाएगी।

 

  • आप नीम की लकड़ी से एकछोटा सा घर बनवा ले। साथ ही इसको अच्छे से सजाकर किसी मंदिर में दान कर आए। इससे आपको अपना घर खरीदने का रास्ता भी सरल हो जाएगा।

 

  • अपना खुद का घर खरीदने या बनवाने की इच्छा के चलते इस उपाय को कर सकते हैं। आप बस किसी मंदिर निर्माण या किसी भी शुभ कार्य के लिए हो रहे निर्माण कार्य में ईंटों का दान कर दें।

 

  • एक अन्य उपाय को आप मंगलवार के दिन कर सकते है। करना यह है कि 5 मंगलवार लगातार किसी भी गणेश जी के मंदिर में जाकर वहाँ गेहूं और गुड़ अर्पित कर आए।

अगर आपको यह ब्लॉग घर बनाने के उपाय Ghar Banane Ke Upay पसंद आया हो तो कृपया नीचे कमेंट करें|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *