सूर्य उपाय लाल किताब के अनुसार surya ke upay Lal Kitab

सूर्य उपाय लाल किताब के अनुसार surya ke upay Lal Kitab

सूर्य शुभ-स्थिति में होने पर उपाय लाल किताब के अनुसार 

  1. सूर्योदय के समय ताम्बे की अँगूठी में माणिक्य अथवा विधिवत तैयार किया हुआ सूर्य यन्त्र (ताम्र पत्र पर) धारण करना (प्रातः 8 बजे से 10 बजे के मध्य)
  2. गुड़ खाकर एवं जल पीकर नित्यकर्म प्रारंभ करना। नेक चाल चलन सूर्य की शुभता हेतु श्रेष्ठ होगा।
  3. खाना खाते समय सोने अथवा ताम्बे के चम्मच का प्रयोग करना तथा ग्यारह रविवार तक सूर्य स्नान करना।
  4. लाल रंग की गाय की सेवा या लाल वर्ण का कुत्ता पालना। तथा घर में लाल गुलाब के फूलों का गुलदस्ता रखना।
  5. 21 रविवार तक लाल चन्दन अथवा केशर का तिलक लगाना।
  6. सोने की चैनी धारण कारण अथवा जेब में ताम्बे के टुकड़े 27 दिन तक रखना। इत्यादि।

 

सूर्य अशुभ हो तो उपाय लाल किताब के अनुसार 

  1. 108 रविवार तक ताम्र बर्तन में शुद्ध जल, लाल चन्दन मिलाकर सूर्य को अर्ध्य देकर सूर्य स्त्रोत का पाठ करना शुभ है।
  2. 40 या 43 दिन तक चलते पानी में गुड़ या ताम्बे के सिक्के बहाना शुभ होगा।
  3. अपना चरित्र एवं चाल चलन ठीक रखना। शराब, तम्बाकू, मांसादि तामसिक भोजन से परहेज रखना शुभ होगा।
  4. विधिवत हर रविवार का व्रत रखना एवं विधिवत् निर्मित सूर्य यंत्र रखना शुभ होगा। रविवार को सूर्य नक्षत्रों में सूर्य शांति हेतु हवन करवाना शुभ होगा।
  5. ताम्बे के चकोर टुकड़े पर केशर लगाकर गुलाबी वस्त्र में लपेटकर रविवार को पूर्ण दिशा में जाकर सूर्योदय के समय निर्जन स्थान में दबाना शुभ होगा। इत्यादि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.