आकस्मिक धन लाभ के लिए उपाय – Dhan Prapti ke upay in hindi

dhan prapti ke upay

कड़ी मेहनत के बाद भी कई बार व्यक्ति उतना नहीं कमा पाता, जितना वो अपनी मेहनत के अनुसार आशा करता है। तो यहाँ हम आपको आकस्मिक धन लाभ के लिए कुछ उपाय सुझा रहे है। उपाय है:

 

    • अगर आप टोटके या मंत्र विधि नहीं करना चाहते, तो यह सरल सा उपाय भी कर सकते है। इसके लिए अपने घर की तिजोरी मे सिर्फ लाल रंग का कपड़ा बिछा दें। ऐसा कर धन जमा होने लगेगा। फालतू खर्चे रुक कर बचत होने लगेगी।

 

    • पीपल के पत्ते के प्रयोग से भी आप आकस्मिक धन लाभ के लिए उपाय कर सकते है। आपको करना यह होगा कि किसी भी शुभ मुहूर्त में एक पीपल का पत्ता तोड़ ले और उसे गंगाजल से धो ले। फिर पत्ते पर केसर से श्री लिखे और इसे अपने पर्स मे नोटों के बीच रख दें। लेकिन वो किसिकों दिखे ना। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी की कृपा होती है।

 

    • इस मंत्र विधि में हम आपको सबसे पहले मंत्र बताते है। जोकि इस प्रकार है: ऊँ ह्रीं ह्रीं ह्रीं स्वर्णावती मम् गृहे आगच्छ आगच्छ ह्रीं ह्रीं ह्रीं ऊँ नमः। बुधवार की रात को इस उपाय को करते वक़्त ध्यान रखे की आपका वस्त्र और आसन दोनों पीले रंग का हो। मुख को उत्तर दिशा में रखे। सामने श्री लक्ष्मी का चित्र बना ले और उन्हें सफ़ेद रंग वाली माला चड़ाए और सफ़ेद रंग के ही खोए या लड्डू का ही भोग लगाए। इसके साथ ही उनके सामने देशी घी का दीपक जला दें। अब सियार सिंगी को किसी तांबे के बर्तन में रख ले और अपने माथे पर केसर से तिलक करें। स्फटिक की माला से बताए मंत्र का 21 बार जप करें। 3 दिन इस विधि को करने के बाद आप सियारसिंगी को एक डिब्बी में बंद कर घर के पूजा स्थल या अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा कर आप श्री लक्ष्मी की कृपा पा सकेंगे।

 

    • इस टोटके की मदद आप ले सकते है। जिसके लिए आप काली मिर्च के 5 दानों को अपने सिर पर से 7 बार फिरा लें और 4 दानों को चारों दिशाओं में फेंक दें। बचे हुए आखिरी दाने को ऊपर आकाश की दिशा में फेंक दें।

 

    • आकस्मिक धन लाभ पाने के लिए आप बृहस्पतिवार के दिन हल्दी की 2 गाठों को बहते पानी में प्रवाहित कर आए। ध्यान रहें इस दिन आप कभी भी हरे पौधे कभी न काटें।

 

यह भी एक अन्य मंत्र उपाय है। मंत्र: ॐ श्रीं शीघ्र सिद्धिं तीव्र फलं पूरय पूरय देहि देहि श्रीं श्रीं श्रीं नमः। शुक्रवार की रात 10 बजे के बाद पलाश वृक्ष के निचे बैठकर इस साधना को करें। लेकिन इस वृक्ष के नहीं मिलने पर आप उसकी लकड़ी को लाल कपड़े पर रख इस्तेमाल करें। आपका आसन और वस्त्र लाल रंग का होना चाहिए व मुख उत्तर दिशा में रखें। अपने सामने माँ लक्ष्मी का चित्र बना लें और बताए मंत्र का कमलगट्टे की माला से 21 माला जप करें। जप पूरा करने के बाद अग्नि मे 101 बार गाय के घी से आहुति देते हुए भी मंत्र पढ़े। आपको यह उपाय 3 दिनों तक करना होगा। उसके बाद उस पलाश की लकड़ी को काही पानी मे प्रवाहित दें। ऐसा कर आपको धन लाभ मिलेगा।

free astrology reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *