कुण्डली में बुध शुभ होता हुआ भी फलकारक न हो तो निम्न उपाय शुभ होंगे-
- हरे रंग का पन्ना बुधवार को सोने की अँगूठी में धारण करना। हरे रंग के वस्त्रों को पहनना तथा हरे रंग के पर्दे लगाना शुभ होगा। हरे रंग की नाड़ी, स्कूटर या साइकिल आदि का प्रयोग करना।
- बुधवार के दिन पिंजरे में कंठी वाला तोता पालना।
- हरे रंग की बोतल में पानी भरकर धूप में रखकर बुधवार से शुरू करके 27 दिन तक स्नान करें।
- बुधवार को घर में केले का पौधा लगाना शुभ होगा।
- बुधवार को चाँदी या कांस्य के गोल टुकड़े को हरे रंग के कपड़े में लपेट कर जेब में रखें या भुजाओं के साथ बाँधें।
- बुधवार के दिन शुरू करके 108 दिन तक नंगे पाँव हरी घास पर चलना शुभ होगा।
बुध अशुभ होने की स्थिति में निम्न उपाय कल्याणकारी बताए गए हैं-
- मूँग साबत के सात दाने, हरा पत्थर, काँसे का गोल टुकड़ा, हरे वस्त्र में लपेट कर बुधवार को चलते पानी में बहाना शुभ होगा।
- हरे रंग की वस्तुओं-पर्दों आदि का प्रयोग न करें।
- हरे रंग के वस्त्र (परिधान) किसी हिजड़े को बुधवार के दिन देना।
- 43 दिन तक केसर का तिलक लगाना अशुभता के निवारण हेतु।
- मन की शांति के लिए चाँदी की ज़ंजीर धारण करना शुभ होगा।
- साबत मूंगी धर्म स्थान अथवा पिंगलवाड़ा में दान देना शुभ रहेगा।
- शराब, तंबाकू आदि का प्रयोग न करें।
- गाय आदि चौपायों को हरी घास डालना, पाँच बालिकाओं को हरे वस्त्र देना शुभ रहेगा।
Pranam,i have read your articles on astrology ,you have in depth knowledge of the astrology,you are serving the mankind .people are being benefitted .I highly recommend your remedies.