कई बार आप अपना कोई काम करने जाते है, लेकिन वो पूर्ण नहीं हो पाता है। पूरी मेहनत के बाद भी आप असफल हो जाते है। ऐसे में कई बार संदेह शत्रु की ओर जाता है कि कही वोहि तो आपके खिलाफ टोटका नहीं कर रहा है। जब आपको इस बात पर पूरा यकीन हो तब नीचे बताए उपायों को कर सकते है।
इस मंत्र विधि से आप अपने दुश्मन से छुटकारा पा सकते है। मंत्र है: “नृसिंहाय विद्यहे, वज्र नखाय धी मही तन्नो नृसहिं प्रचोदयात’। प्रतिदिन सूर्योदय से पहले आप बताए गए मंत्र का जप करें। इस शत्रु नाशक मंत्र से आपको मदद मिलेगी।
बेवजह कोई परेशान करें तो उससे छुटकारा पाने के लिए यह टोटका करें कि 38 साबुत उड़द की काली दाल के दाने और 40 चावल के दानों को लेकर मिला ले। इसके बाद उन्हें एक गड्ढ़े में दबा आए। अब इसके ऊपर नींबू निचोड़ दें और साथ ही साथ अपने दुश्मन का लेते रहें।
अगर आप नियमित तौर पर बजरंग बाण का पाठ करते है और साथ ही हनुमान जी को गुड़ अथवा बूंदी का प्रसाद चढ़ाते है, तो इसकी मदद से भी शत्रु का असर खत्म होने लगता है। तो पूर्ण श्रद्धा के साथ आप इस उपाय को शुरू कर सकते है।
‘ओम क्षौं क्षौं भैरवाय स्वाहा’ यह मंत्र भी आपको दुश्मन से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। भैरव मंदिर में जाकर आपको इस टोटके को करना होता है। भैरव देव के इस बताए मंत्र का जप करते हुए आप एक छोटे से कागज़ पर अपने शत्रु का नाम लिख ले। इसके बाद कागज़ को शहद की एक शीशी में डुबो दें और बोतल का ढक्कन बंद कर दें। ऐसा करने से शत्रु का प्रभाव शांत हो जाता है।
मंगलवार के दिन आप इस उपाय को करे कि सबसे पहले एक मोर पंख ले ले। साथ ही आपको हनुमान मंदिर में हनुमान प्रतिमा से सिंदूर भी लेना होगा। अब इस सिंदूर से मोर पंख के ऊपर अपने शत्रु का नाम लिख दें। अब पंख को अपने घर के पूजा स्थल पर रात भर के लिए रख दें। अगला दिन बिना नहाए मोर पंख को कही बहते जल में प्रवाहित कर आए|
इस उपाय के अंतर्गत आप एक भोजपत्र पर लाल चंदन की मदद से अपने शत्रु का नाम लिख दें और फिर इसे शहद की डिब्बी में डुबो दें। इससे शत्रु का असर आपके ऊपर से उतर जाएगा।
यह एक बेहद साधारण सा उपाय है। जिसे आप कभी भी कर सकते है। जब आप टॉइलेट में बैठे हों तो वहीं के पानी से जमीन पर अपने शत्रु का नाम लिख दें और जब बाहर निकले तो उसे अपने पैर से तीन बार ठोकर मार दें। ऐसा करके आप अपने शत्रु के प्रभाव से निजात पा सकते है।
यह टोटका भी आपके काम आ सकता है। उपाय को शनिवार को करे। करना यह है कि सबसे पहले7 लौंग ले और शनिवार की रात को अपने शत्रु का 21 बार नाम लेते हुए उसपर फूँक मार दें। अगले दिन सातों लौंग को जला दें। लगातार 7शनिवार इस उपाय को करके आप बदलाव देख सकेंगे।