मंगल के उपाय लाल किताब के अनुसार

Lal Kitab Remedy Mars

मंगल के उपाय  लाल किताब के अनुसार

जब कुण्डली में मंगल शुभ एवं योग कारक होता हुआ भी फल न करता हो तो निम्नलिखित उपाय शुभ होंगे।

  1. पञ्चांग दिवाकर में लिखी विधि अनुसार मूँगा ताम्बे की अँगूठी में धारण करना अथवा ताम्बे का कड़ा पहनना।
  2. मंगलवार को घर में गुलाब का पौधा लगाना तथा 108 दिन तक रात को ताम्बे के बर्तन में पानी सिरहाने रखकर घर में लगाए हुए गुलाब के पौधों को वही पानी डालना।
  3. मंगलवार से आरम्भ करके 108 दिन तक मृगछाला पर सोना। तथा लाल रंग के वस्त्रों का प्रयोग करना।
  4. 27 मंगलवार माथे पर केशर का तिलक लगाना।
  5. सोने या ताम्र पत्र पर मंगल यन्त्र खुदवाकर मंगलवार को धारण करना।
  6. मंगलवार को यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व शहद सेवन करना।
  7. लाल रंग के रुमाल में ताम्बे का सिक्का लपेट कर अपने पास रखना।

 

कुण्डली में मंगल अशुभ हो तो उपाय लाल किताब के अनुसार

  1. मंगलवार को अपने इष्टदेव (श्री हनुमान आदि) की मूर्ति बना कर धर्म स्थान में स्थापित करना शुभ होगा।
  2. शरीर में सोना या ताम्बा धारण न करना।
  3. मंगलवार का वृत रखकर 27 मंगल किसी अपाहिज को मीठा विशेषकर गुड़ से निर्मित भोजन खिलाना।
  4. शराब, तम्बाकू आदि का सेवन न करना।
  5. लाल रंग की वस्तुओं के प्रयोग से परहेज करना और न ही मंगल की वस्तुएँ मुफ्त में ग्रहण करना।
  6. लाल रंग के वस्त्र न पहनना तथा केसर का तथा अन्य लाल रंग का तिलक न लगाना।
  7. गेहूँ एवं मसूर की दाल के सात-सात दानें तथा लाल पत्थर के टुकड़े पर सिंदूर लगाकर तीनों वस्तुओं को लाल रुमाल में लपेट कर मंगलवार के दिन चलते पानी में बहा देना।
  8. लाल रंग की गाय या लाल वर्ण के कुत्ते को भोजन खिलाना शुभ होगा। इत्यादि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *