पत्नी-पत्नी के रिश्तों के बीच लड़ाई-झगड़ों का होना या छोटे-मोटे मन-मुटाव का होना बड़ी आम बात है। वैसे हर प्रकार के रिश्तों के बीच यह एक आम बात सी हो चुके है। लेकिन जब मन-मुटाव लंबे समय तक बने रहे और यह मुद्दा गहराता जाये तो इसको सुधारने के प्रयास करने चाहिए। यहाँ हम आपको पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव कम करने के कुछ उपाय बताने जा रहे है। उपाय है:
-
- शुक्रवार के दिन इस उपाय को करें। आप भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को रस वाली मिठाई का भोग लगा दें। फिर भोग लगे इस प्रसाद को खाने से पति-पत्नी के बीच रिश्ता मधुर होता है।
-
- कोई स्त्री अगर रातभर अपने पति के तकिए के नीचे सिंदूर रखे और अगली सुबह उस सिंदूर का आधा हिस्सा घर में गिरा दें और बाकी बचा हुआ सिंदूर यानि जो आधा सिंदूर है, उसे अपनी मांग में लगा ले। तो इसकी मदद से भी दोनों के बीच झगड़ा खत्म हो जाएगा।
-
- स्त्री अगर सोने की चूड़ियां पहने तो इससे उसके और पति के बीच मन-मुटाव व विवाद होने की संभावना खत्म होने लगेगी।
-
- इस उपाय को करने के लिए आपको एक भोजपत्र और लाल कलम की आवश्यकता पड़ेगी। उपाय सरल है। आपको करना यह होगा कि भोजपत्र पर उस लाल कलम से अपने पति का नाम लिख दें और “हं हनुमंते नमरु” मंत्र का जाप करे। फिर इसे अपने घर के किसी कोने में रख दें।
-
-
- इस मंत्र उपाय का भी आप प्रयोग कर सकते है। मंत्र है- “अक्ष्यो नौ मधुसंकाशे अनीक नौ समंजनम् । अंतः कृणुष्व मां ह्रदि मन इन्नोसहासति”। अब देवी पार्वती की प्रतिमा के सामने बैठकर ध्यान पूर्वक बताए मंत्र का जप करें।
- हनुमान जी की कृपा से भी पत्नी-पत्नी के बीच मन-मुटाव को खत्म किया जा सकता है। करना बस इतना है कि नियमित रूप से हर मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाए। आपको 11 मंगलवार इस उपाय को करना होगा।
-
-
- अगर आप रोज सुबह सूर्य को जल चड़ाते है, तो यह बहुत ही अच्छी बात है। इस उपाय के अंतर्गत आपको बस इतना सा और काम करना होगा कि इस जल में थोड़ा गुड डाल दें और इसे सूर्य देव को अर्पित कर दें।
-
- भगवान शिव जी की कृपा पाकर पति-पत्नी के बीच रिश्ता ठीक हो सकता है। तो आप 45 दिनों के लिए रोज स्फटिक से बने हुए शिवलिंग पर गंगाजल और बेलपत्र चढ़ाए व उनसे सच्चे मन से प्रार्थना करें।
-
- गुरुवार के दिन इस उपाय को करके आप अपने रिश्तों को मधुर बना सकते है। आपको करना बस यह है कि पीपल के पेड़ के नीचे घी का एक दीपक जला दें और साथ ही एक दीपक चौराहे पर जला आए। इसके साथ ही एक दोने में मिठाई रख दें।
-
- सुबह सूर्य को जल चड़ाते हुए इस मंत्र का जप करें। मंत्र है- ‘ॐ नमः समभवाय च मयोभवाय च नमःशंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च’।
-
- गोमती चक्र को सिंदूर की डिब्बी में रख दें।
- पति के साथ रिश्तों को सुधारने के लिए पत्नी बेडरूम में रोज शाम को कपूर जला दें।
- लक्ष्मी-नारायण मंदिर में जाकर पति-पत्नी हर रोज खुशबूदार फूल चड़ाएँ। इससे दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता आएगी।