ज़िंदगी के एक पड़ाव पर आकर भला कौन अपना मनचाहा प्यार नहीं चाहता। व्यक्ति को उसका प्यार मिल जाता है, लेकिन वो उसके साथ जीवन भर रहेगा या नहीं इसपर संदेह होने लगता है। फिर यही बात एक बड़ा डर बन जाती है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ उपाय लेकर आए है, जिन्हें करके आप मनचाहा प्यार हासिल कर सकते है। तो चलिए जानते है उन टिप्स को:
मनचाहा प्यार पाने के आसान उपाय / टोटके
-
- यह एक मंत्र उपाय है, जिसे आप शुक्ल पक्ष में गुरुवार के दिन करे। सबसे पहले भगवान विष्णु और लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो के आगे बैठ जाए। फिर ‘ॐ लक्ष्मी नारायणाय नमः’ मंत्र का स्फटिक की माला से 3 माला जप करे। इस उपाय को आप अगले 3 महीने तक करे और हर गुरुवार के दिन मंदिर में प्रसाद चढ़ा आए।
-
- श्री कृष्ण की आराधना करने के अलावा भी अगर आप उनके मंदिर जाकर प्रेम पूर्वक श्री कृष्ण को बांसुरी और पान अर्पित करते है, तो इससे मनचाहा प्यार मिलने की संभावना बनती है।
-
- 16 सोमवार के व्रत के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा। तो 16 सोमवार के दिन व्रत करके भी आप एक अच्छा जीवन साथी पा सकते है।
-
- भगवान श्री कृष्ण के अलावा आप महादेव शिव की आराधना भी कर सकते है। भगवान शिव का शहद से रूद्राभिषेक करने से मनचाहा प्यार मिलने की इच्छा पूर्ण होती हैं।
-
- इस उपाय के लिए आपको ‘ॐ क्लीं कृष्णाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा: मंत्र का जप करना होता है। आप श्री राधा-कृष्ण की मूर्ति या फोटो के आगे बैठकर 108 बार इस मंत्र का जप करे। ध्यान दे प्रत्येक शुक्रवार को इस उपाय को करे। जल्द आपकी इच्छा पूरी होगी।
-
- इस उपाय को करने के लिए आपको नारियल, धतूरे के बीज और कपूर की ज़रूरत होगी। इन्हें पीसकर उसमें थोड़ा सा शहद मिला ले और इन सबसे जो पेस्ट बनेगा उससे माथे पर तिलक करे। जिसे देख आपके साथी का आपके प्रति आकर्षण बढ़ेगा व प्रेम भाव मजबूत होगा।
-
- सफ़ेद रंग के कपड़े पहनकर मंदिर या किसी भी धार्मिक स्थल पर जाए और वहाँ लाल गुलाब व चमेली का इत्र चढ़ा आए। इससे आपकी मुराद पूरी होगी व आपको मनचाहा प्यार मिल सकेगा। लाल गुलाब को वैसे भी प्यार के निशानी या संकेत के रूप में जाना जाता है।
-
- यह एक ‘मंत्र’ उपाय है। मंत्र है- ‘ॐ हीं नमः’। अगर आप एक सप्ताह तक रोज एक हज़ार बार बताए मंत्र का जप करते है, तो इसका असर आपको खुद दिखने लगेगा। बस ध्यान रखे कि मंत्र जप के समय लाल वस्त्र और कुमकुम की माला पहने।
-
- कुछ हल्की-फुलकी सी टिप्स को भी आप फॉलो कर सकते है। जैसे कि अपने बेडरूम की दीवारों पर हल्के रंग का पेंट ही करवाएं। ऐसे में प्रेम विवाह की संभावना अच्छी बनती है।
-
- दीवार के गाढ़े रंग के अलावा प्रेमियों को ‘काले’ रंग के कपड़े पहनना भी बंद कर देना चाहिए, क्यूंकी यह प्रेम विवाह के लिए उचित नहीं है।
अपने प्रेम विवाह को सफल बनाने के लिए कुंवारी कन्याएं यह उपाय करे कि सुबह स्नान करने के बाद शिव मंदिर जाकर ‘ऊं सोमेश्वराय नमः’ मंत्र का जप करते हुए दूध-जल के मिश्रण से शिवलिंग पर अभिषेक करें। भगवान शिव की कृपा से आपको अपना मनचाहा प्यार मिल जाएगा।