ससुराल में सुख पाने के लिए करें यह उपाय

sasural me sukhi rehne ke upay

शादी के बाद जिंदगी का एक नया आयाम शुरू होता है। शादी लड़का-लड़की दोनों के जीवन में बड़ा अहम बदलाव लेकर आती है। दोनों के मन में एक-दूसरे को लेकर हजारों सवाल होते है। खासकर एक लड़की व उसके माता-पिता को इस बात की चिंता लगी रहती है कि, शादी के बाद ससुराल में बेटी का क्या होगा? लोगों का उसके प्रति व्यवहार कैसा रहेगा? क्या वो ससुराल में खुश रहेगी? ऐसे ही कई और सवाल है। तो यहाँ हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है, जिन्हें करके लड़की के लिए अपने ससुराल में सुखमय जीवन पाना आसान हो जाएगा। उपाय है:

 

    • जब लड़की पहली बार अपने ससुराल जा रही हो तो, उसे अपने साथ अपने मायके से ही एक नारियल साथ लेकर जाना चाहिए। फिर ससुराल पहुँचकर उस नारियल को पूजा वाले स्थान पर रखे दें और उसकी नियमित पूजा करें। ऐसा करने से पति के साथ उसका रिश्ता मधुर रहता है। बकियों के साथ भी संबंध अच्छा बना रहता है।

 

    • शादी के बाद लड़की की विदाई के समय इस उपाय को ध्यान में रखना चाहिए कि, विदाई के समय एक लोटे में गंगाजल लेकर उसमें थोड़ी सी हल्दी और एक तॉबे का सिक्का डालकर उसे कन्या के सिर के ऊपर से सात बार फिरा ले। इसके बाद उसे किसी निर्जन स्थान पर फेंक आए। इससे उसको ससुराल में सुख मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

 

    • ससुराल में खुशी पाने के लिए यह सरल सा उपाय किया जा सकता है। इस उपाय को आप ब्रहस्पति वार या फिर मंगलवार के दिन करें। करना यह है कि, जिसकी शादी है, वो लड़की अपने हाथों से सात हल्दी की गांठें, पीतल का एक टुकड़ा और थोड़ा सा गुड़, ससुराल की तरफ फेंक दें। इससे ससुराल में वो सुखी रहेगी।

 

    • जब कन्या पहली बार अपने ससुराल जाये तो, उस समय अपनी माँ चार तॉबे की कीले उधार के रूप में ले ले। फिर उन्हें अपने ससुराल वाले घर के अपने बेड के चारों पायों में लागा दें। ऐसा करने के साथ पति के साथ उसके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। साथ ही बाकी घरवालों से भी रिश्ता सही रहेगा।

 

  • यह सरल सा उपाय भी किया जा सकता है। जिसके अंतर्गत, अगर साबुत काली उड़द में हरी मेहंदी को मिला दें। फिर इसे वर-वधू के घर की दिशा में फेंक दें। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने रहने के साथ ही कन्या का ससुराल वालों के साथ भी रिश्ता मधुर रहेगा।

 

free astrology reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *