कैरियर ज्योतिष – व्यवसाय को जानना Career Horoscope

कैरियर ज्योतिष - व्यवसाय को जानना Career Horoscope

डुबते हुये अर्थव्यवस्था और मंदी के समय में एक अच्छी नौकरी ढूँढना एक चुनौती है, और एक अच्छी नौकरी के साथ रहना उससे भी एक बड़ा चुनौती है। १९४० के महान आर्थिक मंदी के बाद जैसा आज हम विश्व स्तर पर दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं में तीव्र समस्यायें देख रहे हैं, वैसा कभी नहीं देखा है। पहले एक अच्छा इकनॉमिक देश माने जाने वाले स्पेन, पुर्तगाल, इटली और दूसरे भी उच्च बेरोज गारी देश  एक क्रिटिकल स्तर पर हैं। हर दिन अधिक से अधिक लोग अपनी नौकरी और काम पर चीजें खो रहे हैं, यह बहुत ही गंभीर दिख रहा है। बहुत से लोग अच्छे विश्वविद्यालयों में अपनी शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद खराब भुगतान वाली नौकरियों में हैं या उस से भिन्न प्रकार कि नौकरियों में हैं। ज्योतिष के माध्यम से हम एक व्यक्ति के पेशेवर क्षमताओं का विश्लेषण कर सकते हैं। हमें दिव्य विज्ञान की मदद  से यह  देखना  होगा, कि कौन सा व्यवसाय हमें जचेगा, जिससे कि बिना ज्यादा प्रयास के ग्रहों के प्रभाव के मदद से सफलता प्राप्त हो सके।

जब हम कैरियर का अध्ययन करते हैं, तब हम देखते हैं कि 10 वां घर मुख्य रूप से हमें कैरियर लक्ष्यों को देता है। 10वां घर हमें प्रसिद्धि, मान, सम्मान, और उपलब्धियां देता है। 10वां घर हमें अधिकार भी देता है।

10 वे घर में स्थित सूर्य एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिलाता है। जो लोग एक राजनीतिक कैरियर के लिए रुचि रखते  हैं, उन्हें सूर्य 10 वे  भाव मे  अधिकार और शक्ति प्रदान करता है। सूर्य सभी ग्रहों का राजा है। यह लोगों को शक्ति, नाम और शोहरत प्रदान करता है। यह प्रबंधकीय स्थिति में चमत्कार कर सकता है। यह अपने पेशे के रूप में इंजीनियरिंग, चिकित्सा और वास्तुकला ले सकता है।

चंद्रमा ग्रहों की रानी है। जब चंद्रमा 10 वे घर पर राज  करे, तो यह एक व्यक्ति को कृषि , पर्यटन उद्योग , कपड़ा , पानी में सौदा और संबंधित उत्पादों में सफलता  देता है।

मंगल ग्रह ग्रहों का सेनापति या सेना प्रमुख है। मंगल ग्रह एक व्यक्ति को सहनशक्ति , साहस और क्षमता प्रदान करता है। लोग जिस के10 वे घर में मंगल ग्रह है, वे सशस्त्र बलों, पुलिस, इंजीनियरिंग, हथियारों का सौदागर, पाक कला,और रेलवे में अच्छा स्थान प्राप्त कर सकते हैं।

बुध ग्रहों का राजकुमार है, और यह बुद्धि और मन पर शाषण करता है, व्यक्ति जिस के 10 वे घर में मजबूत बुध है, वह व्यक्ति कंप्यूटर, शेयर बाजार, अकाउंट में ऑडिटर का काम और साहित्य में अच्छा कर सकता हैं।

बृहस्पति ग्रह देवो का गुरु या शिक्षक है। यह शिक्षा का कारक है, इसलिए 10 वे घर में मजबूत बृहस्पति के साथ लोगों का बैंकिंग क्षेत्र में एक महान कैरियर होता है, वे अच्छे अध्यापक भी होते हैं, और प्रोफेसर और शिक्षक बन सकते हैं। उन में से कुछ न्याय पालिका में अच्छा कर सकते हैं और, क्योंकि उन की रुचि धार्मिक गतिविधियों में भी होती है, इसलिये ज्योतिषि और पुरोहित भी बन सकते हैं।

शुक्र कम्फर्ट का ग्रह है। यह कला, विलासिता और प्यार का कारक माना गया है। 10 वे घर में मजबूत शुक्र के साथ लोगों का सौंदर्य के व्यापार में एक अच्छा कैरियर हो सकता है। उन में से कुछ अच्छे कलाकार, डिजाइनर, गायक और आभूषण के सौदागर भी बन सकते हैं।

शनि न्याय का कारक है। 10 वीं घर में शनि ग्रह के प्रभाव से लोग एक अच्छा न्यायाधीश बनते हैं। उनका  बागवानी, कृषि और जूते उद्योग में एक सफल कैरियर हो सकता है। ये अत्यधिक कुशल होते हैं, और अपने हाथों के साथ काम करना पसंद करते हैं।

नीचे से विस्तृत कैरियर रिपोर्ट ले|

[simpleecommcart_add_to_cart id=”8″ ]

 free-astrology-forum

3 thoughts on “कैरियर ज्योतिष – व्यवसाय को जानना Career Horoscope

  1. Name Amit Kumar das
    dob-7/12/1990
    place samastipur
    crent city – Siliguri
    problem is govt job ho sakta hai kya mere future me plz tel me sir

  2. Pratibha Kiran Makode
    DOB-13/09/1975
    place – Warud (Taluka Place) Pin-444906
    Dist-Amravati

    problem is mere rashi me kaunsa job hai plz tell me sir & how is my merrage life in future.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *